---Advertisement---

वार्ड-29 में सस्पेंस खत्म, दिवंगत राजमणि देवी की बहू अर्चना सिंह चुनाव मैदान में उतरीं

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Suspense ends in Ward 29

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी तपिश लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच वार्ड नंबर 29 से एक चौंकाने वाला नाम सामने आने के बाद लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है.

यह भी पढ़ें: भागवत बोले- धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा:जब तक धर्म भारत का मार्गदर्शन करेगा, देश विश्वगुरु बना रहेगा

वार्ड-29 से निवर्तमान पार्षद दिवंगत राजमणि देवी के बड़े पुत्र मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी अर्चना सिंह को चुनावी मैदान में उतारने की औपचारिक घोषणा कर दी है. इस घोषणा के साथ ही वार्ड-29 ही नहीं, बल्कि पूरे नगर निगम चुनाव की राजनीति और अधिक रोचक हो गई है.

गौरतलब है कि दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के परिवार से अब तक किसी ने खुलकर दावेदारी पेश नहीं की थी, जिससे क्षेत्र में संशय की स्थिति बनी हुई थी. मनमोहन सिंह स्वयं चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन परिसीमन के बाद वार्ड-29 महिला आरक्षित हो जाने के कारण समीकरण बदल गए. इसके बाद से ही दिवंगत पार्षद की राजनीतिक विरासत को आगे कौन ले जाएगा, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था.

अब अर्चना सिंह के चुनावी समर में उतरने के साथ ही यह सस्पेंस खत्म हो गया है. बताया जाता है कि जब से आदित्यपुर में शहरी निकाय चुनाव की शुरुआत हुई है, तब से दिवंगत राजमणि देवी लगातार पार्षद चुनी जाती रही थीं. उनके नाम राज्य में सबसे अधिक मतों से पार्षद का चुनाव जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. वर्तमान कार्यकाल के दौरान उनके असामयिक निधन के बाद वार्ड में एक भावनात्मक शून्य पैदा हो गया था.

क्षेत्र की जनता लंबे समय से उनके परिवार के किसी सदस्य के राजनीति में उतरने की उम्मीद लगाए बैठी थी. अब बड़ी बहू अर्चना सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से यह साफ हो गया है कि दिवंगत पार्षद की राजनीतिक विरासत को परिवार आगे बढ़ाने के मूड में है. ऐसे में वार्ड-29 का चुनाव इस बार सिर्फ सियासी नहीं, बल्कि भावनात्मक मुकाबला भी बनता नजर आ रहा है.

दिवंगत पार्षद के बड़े पुत्र मनमोहन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर क्षेत्र की जनता से अपनी दिवंगत मां के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी को समर्थन करने की अपील की है. गौरतलब है कि दिवंगत पार्षद भले बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं मगर उनकी छवि दलगत राजनीति से इतर थी. उन्हें सभी दल के लोगों का अपार स्नेह मिलता रहा अपने जीवन काल में उन्होंने वार्ड की जनता के लिए कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किया जिस क्षेत्र की जनता आज भी याद करती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---