Dr Abhishek Child Care

अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिन्हा ने उपस्थित अधिवक्ताओं के साथ विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवक्ता परिषद झारखंड के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्रभूषण ओझा ने अपने वक्तव्य में बताया कि स्वामी जी के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह से अपने अप्लायु मे ही पूरे विश्व मे सनातन धर्म का डंका बजा दिया।

यह भी पढ़े : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में बोले जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक

उन्होंने राष्ट्र सर्वोपरि के लक्ष्य को हम सब के बीच परिलक्षित किया। इस अवसर पर महिला प्रमुख विनीता सिंह, अधिवक्ता भास्कर उपाध्याय, विष्णुकांत झा, प्रभात शंकर तिवारी ने अपने विचार रखे एवम स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किये। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के सचिव श्रीराम सरोज, अर्जुन सिंह, प्रवीण सिंह, रंजना श्रीवास्तव,मृत्युंजय कुमार, सिलवात महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator