रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाएगा स्विमिंग पूल व पार्क

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाएगा स्विमिंग पूल व पार्क

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी में रेलवे स्विमिंग पूल और पार्क बनाएगा। इससे रेलवे कर्मचारियों व उनके बच्चों को तैराकी सीखने का अवसर मिलेगा। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने प्रस्तावित स्विमिंग पूल, पार्क के लिए खाली जमीन की सर्वे रिपोर्ट चक्रधरपुर मंडल भेजी है।

यह भी पढे : धनबाद में फिर भू-धसान का कहर: लगातार बारिश के बीच आधा दर्जन घर जमींदोज, बाइट के दौरान ही ढह गया महिला का मकान

जानकार बताते हैं कि टाटानगर में स्विमिंग पूल बनाने से दक्षिण पूर्व जोन के लिए तैराकी की नई टीम बन सकती है। स्विमिंग में दक्षिण पूर्व जोन ने तैराकी प्रतियोगिता में पहले राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड जीता भी है। खेल कोटे से बहाली में रेलवे तैराक व वाटर पोलो खिलाड़ियों को भी अवसर देता है।

बागबेड़ा स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने वाले बच्चे भी राष्ट्रीय व विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रेलवे को पुरस्कार दिला सकते हैं। इधर, मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि रेलवे स्विमिंग पूल व पार्क बनाकर एजेंसी के माध्यम संचालित करे। इससे जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र के बच्चों समेत युवाओं को भी तैराकी के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version