Tag: #politics

  • नगरोटा उपचुनाव के लिए भाजपा की सक्रियता,अशोक कौल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षित सैनिकों की तरह हैं

    नगरोटा उपचुनाव के लिए भाजपा की सक्रियता,अशोक कौल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षित सैनिकों की तरह हैं

    सोशल संवाद /डेस्क : नगरोटा विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं ने वीरवार को नगरोटा का दौरा कर चार मंडल कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। दावा किया कि पिछले चुनावों की तरह नगरोटा में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
    पार्टी के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षित सैनिकों की तरह हैं, जो कभी आराम नहीं करते और खुद को उन कार्यों में व्यस्त रखते हैं जिनका उद्देश्य राष्ट्र, समाज और संगठन को लाभ पहुंचाना है।

    ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट के जज संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे:जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी; दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर कैश मिलने के बाद लिया फैसला

     कश्मीर में भी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय के साथ समन्वय, मतदाता सूचियों में आवश्यक परिवर्धन, परिवर्तन, प्रभावी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बीएलए 1, बीएलए 2 की भूमिका से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया।

     कौल ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पार्टी कार्यक्रमों का विवरण साझा किया। खासकर 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर समरसता दिवस पर समाज के प्रमुख लोगों को शामिल करने की जरूरत है। जिला प्रभारी शाम लाल शर्मा, विधायक एवं उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार  नहीं है, इसलिए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं के प्रयासों को बढ़ाना जरूरी है।

  • हमारे देश की राजनीति का कड़वा सच

    हमारे देश की राजनीति का कड़वा सच

    सोशल संवाद / डेस्क ( लेखक – आनंद कुमार झा ) : हम सभी एक ऐसे देश में रहते हैं, जहाँ सभी लोग कहते हैं कि हमारा देश बहुत तेज़ी से विकास कर रहा है।हम यह कह सकते हैं कि यह सच है कि हम दिन-प्रतिदिन सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं, लेकिन हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है या चल रहा है, उस पर हमारा ध्यान नहीं है।

    सरल शब्दों में कहें तो आजकल चुनाव का समय है, हर पार्टी विज्ञापन दे रही है और बता रही है कि अगर वे जीतेंगे तो वे यह करेंगे और वह करेंगे। हर पार्टी का अपना घोषणापत्र और प्रचार है, जिसके ज़रिए वे लोगों को यह बता रहे हैं कि वे देश में बदलाव ला सकते हैं।

    यह भी पढ़े : स्वतंत्र भारत की असुरक्षित नारी- श्रेया सोनी

    हर पार्टी अपने तरीके से अच्छी है, लेकिन आज़ादी के 77 साल से ज़्यादा हो जाने के बाद भी वे संविधान को नियंत्रित नहीं कर पाए हैं। हाँ, मैं संविधान की बात कर रहा हूँ, जो समाज का मूलभूत अधिकार है, और वे लोगों को बरगलाने के लिए अपने अलग-अलग घोषणापत्र और प्रचार की बात कर रहे हैं। आजकल राजनेता राजनीति को अपने देश की सेवा करने के कर्तव्य के रूप में नहीं बल्कि एक व्यवसाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं।  वे चुनाव जीतने के लिए विभिन्न अवैध तरीकों का उपयोग करते हैं जैसे कि बाहुबल, धनबल, आम लोगों से झूठे वादे करके।

    यदि आप हमारे देश में केवल संविधान को विनियमित करते हैं और प्रत्येक राजनीतिक व्यक्ति, अधिकृत व्यक्ति उसका पालन करता है तो हमारा देश अभी से कहीं अधिक प्रगति करेगा। लोगों की मूल मानसिकता यह है कि वे अभी भी किसी भी स्तर पर शासन चुनने के लिए जाति, धर्म, समुदाय और सभी को देखते हैं, और हर राजनेता उस बात को समझता है और वे अपने मकसद के लिए इसका फायदा उठाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मिल जाएगा।

    इसलिए मेरे हिसाब से अगर हम देश में बदलाव चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी और हर तरह से ईमानदार और वफादार होना होगा तभी देश बदलेगा।

  • युवा धर्म की राजनीति से दूर रहे, करियर पर करें फोकस : डॉ. अजय कुमार

    युवा धर्म की राजनीति से दूर रहे, करियर पर करें फोकस : डॉ. अजय कुमार

    सोशल संवाद/ जमशेदपुर : शहर के विभिन्न क्षेत्र के 10 फुटबॉल टीम के लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच मंगलवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने फुटबॉल किट का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट वितरण करने का उद्देश्य बच्चों में खेल को बढ़ावा देना है। ताकि बच्चे मोबाइल से दूर रह कर मैदान में खेले जिससे उनका शारीरिक एवम् मानसिक विकास हो। आज के समय में मोबाइल युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन है। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म की राजनीति से दूर रह कर अपनी पढ़ाई, खेल करियर पर फोकस करना चाहिए। झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत है उसको सही अवसर प्रदान करने की।

    यह भी पढ़े :बिना OTP दिए कैसे उड़ जाते हैं बैंक खाते से लाखों रुपये?

    डॉ अजय ने कहा कि किट के अभाव में बच्चे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे इन युवा खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा खेलेगा तो जीतेगा इंडिया। डॉ कुमार ने कहा कि आगे भी इन खिलाड़ियों को हर संभव मेरा सहयोग मिलता रहेगा। पिछले दिनों प्रदेश की सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर उम्दा प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकारी नौकरी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री से बातचीत करूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव श्रीवास्तव, अमित राय,राजा सिंह राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

  • नामांकन के अंतिम दिन पवन सिंह की माँ ने भी भरा पर्चा, बड़ा सस्पेंस

    नामांकन के अंतिम दिन पवन सिंह की माँ ने भी भरा पर्चा, बड़ा सस्पेंस

    सोशल संवाद / डेस्क : भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। इस सीट पर नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। पवन सिंह की मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। पवन सिंह के नामांकन के पांच दिन बाद उनकी मां ने नामांकन दाखिल किया है। पवन सिंह के नामांकन में उनकी मां भी बहू के साथ हुई शामिल थीं और उन्होंने आंचल फैलाकर वोट मांगा था।

    यह भी पढ़े : पीएम मोदी के पास ना घर है ना गाड़ी, जानिए कितनी है संपत्ति

    दरअसल पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और पार्टी में रहते हुए उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि उन्हें अपना नामांकन वापस लेना पड़ सकता है।

    पवन सिंह ने पिछले साल बीजेपी की सदस्यता ली थी और आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें आरा लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और बाद में काराकाट लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया।

    हालांकि अब सवाल उठ रहा है कि पवन सिंह की माता ने आखिर नामांकन क्यों किया? बता दें कि 9 मई को पवन सिंह ने सासाराम के समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन आज 14 मई को उनकी माता प्रतिमा देवी ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। प्रतिमा देवी 10-12 लोगों के साथ अंतिम समय में समाहरणालय में पहुंची और चुपचाप नामांकन पत्र दाखिल करके चली गई।