सोशल संवाद/डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर Talwiinder इन दिनों अपने गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने फैंस के बीच काफी हलचल मचा रखी है। इसी बीच एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हुआ एक दिलचस्प वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढे : 4000 करोड़ की Ramayana में नया धमाका, पंचायत के प्रह्लाद चा बनेंगे कुंभकरण
दरअसल, 15 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित एक बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में Talwiinder अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। जैसे ही उन्होंने स्टेज संभाला, वहां मौजूद फैंस ने अचानक दिशा पाटनी का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। हजारों की भीड़ एक साथ एक्ट्रेस का नाम पुकारने लगी, जिससे माहौल एकदम अलग ही हो गया।
फैंस की इस शरारत पर Talwiinder ने गुस्सा नहीं दिखाया, बल्कि मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। वह थोड़े शर्माते नजर आए और फिर माइक पर मजाकिया अंदाज में बोले “सुधर जाओ।” उनका यह जवाब सुनते ही भीड़ और ज्यादा उत्साहित हो गई और वहां तालियों व हूटिंग की आवाज गूंजने लगी। इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Talwiinder अपने यूनिक स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर स्टेज पर स्कल फेस पेंट के साथ परफॉर्म करते हैं और पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मास्क पहनकर नजर आते हैं। यही वजह है कि उनकी पर्सनालिटी को लेकर फैंस के बीच हमेशा एक रहस्य बना रहता है।
अपने यूनिक स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर स्टेज पर स्कल फेस पेंट के साथ परफॉर्म करते हैं और पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मास्क पहनकर नजर आते हैं। यही वजह है कि उनकी पर्सनालिटी को लेकर फैंस के बीच हमेशा एक रहस्य बना रहता है।
जहां तक उनकी पर्सनल लाइफ का सवाल है, तो इस साल की शुरुआत में Disha Patani और तलविंदर के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। एक म्यूजिक इवेंट में तो दोनों को हाथों में हाथ डाले भी देखा गया था, जिसके बाद चर्चाएं और तेज हो गईं।
हालांकि, इस रिश्ते को लेकर Talwiinder ने कभी खुलकर बात नहीं की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह और दिशा फिलहाल एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं और किसी भी तरह की अफवाहों या दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लेना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि लोग जो कहना चाहते हैं कह सकते हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
दूसरी ओर, दिशा पाटनी का नाम पहले Tiger Shroff के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा है। हालांकि, बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। फिलहाल, Talwiinder और दिशा को लेकर चल रही चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगलुरु कॉन्सर्ट का यह वायरल वीडियो एक बार फिर यह दिखाता है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों की पर्सनल लाइफ में कितनी दिलचस्पी रखते हैं। अब देखना यह होगा कि यह रिश्ता सच में किसी नई कहानी की शुरुआत है या सिर्फ अफवाहों का हिस्सा।









