टाटा – बक्सर आसनसोल तक, गीतांजलि रहेगी रद्द, अन्य ट्रेन भी प्रभावित

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर :  टाटा से बक्सर समेत कई डिवीज़न के ट्रेन होंगी प्रभावित। 14 अप्रैल को बिहार, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र जाने मे मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। क्योकि रेलवे के अलग-अलग डिवीजन में होने वाले कार्य को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनो को रद्द कर दिया हैं।

Sunrise Enclave

रद्द होने वाली ट्रेन

टाटा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18109 टाटा – इतवारी एक्सप्रेस 14 अप्रैल को रद्द रहेगी। इतवारी से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18110 इतवारी- टाटा एक्सप्रेस 14 अप्रैल को रद्द रहेगी। हावड़ा से 14 अप्रैल को खुलने वाली ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-मुबई गीतांजलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वही 14 अप्रैल को मुबई से खुलने वाली ट्रेन संख्या,12859 मुबई- हावड़ा गीताजंलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

संक्षिप्त यात्रा समाप्त और शुरू होने वाली ट्रेन

टाटा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18183 टाटा – बक्सर एक्सप्रेस अपनी यात्रा आसनसोल में समाप्त करेगी। आसनसोल से बक्सर के बीच यह रद्द रहेगी। वही 14 अप्रैल को बक्सर,से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18184 बक्सर- टाटा एक्सप्रेस अपनी यात्रा आसनसोल से शुरू करेगी। बक्सर से आसनसोल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट