सोशल संवाद/डेस्क: टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉयी यूनियन की आम बैठक सह वार्षिक AGM का आयोजन वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन कार्यालय में किया गया। बैठक में यूनियन के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
यह भी पढ़ें: PM आवास के लाभुकों को चाबी नहीं, कल करेंगे प्रवेश
सभा की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में टीआरएफ यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अंजनी कुमार मौजूद रहे। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान कमेटी को अगले तीन वर्षों तक अपने कार्यकाल में बनाए रखा जाएगा। बैठक के दौरान यूनियन ने लंबित वेतन पुनरीक्षण (Wage Revision) को जल्द लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों के हित में इस प्रक्रिया को अब और लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।
टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉयी यूनियन – नवनिर्वाचित कमेटी 2026
- अध्यक्ष: राकेश्वर पांडे
- वर्किंग प्रेसिडेंट: विजय खाँ
- डिप्टी प्रेसिडेंट: अविशेक कुमार श्रीवास्तव
- महामंत्री: संजय कुमार सिंह
- उपाध्यक्ष: हुसैनुल ओला कादरी
- उपाध्यक्ष: पवन कुमार सिंह
- कोषाध्यक्ष: रवि उपाध्याय
- संयुक्त मंत्री: आदित्य राज
- आयोजक मंत्री: प्रवीन कुमार राय
- संयुक्त मंत्री: सृष्टिधर महतो
- सदस्य: संतोष कुमार साहू
- सदस्य: देव कुमार मिद्या
- सदस्य: जितेंद्र कुमार
- सदस्य: कृष्णा कुमार यादव
- सदस्य: प्रियंका कुमारी
पर्यवेक्षक
- अंजनी कुमार, जनरल सेक्रेटरी, टीआरएफ यूनियन
- स्रिकांत जी, डिप्टी प्रेसिडेंट, ISWP कंपनी
- पंकज जी, जनरल सेक्रेटरी, ISWP कंपनी









