टाटानगर ट्रेन अपडेट: 27-28 नवंबर को 6 ट्रेनें रद्द, नीलांचल-दुरंतो समेत कई ट्रेनें लेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर ट्रेन अपडेट: 27-28 नवंबर को 6 ट्रेनें रद्द, नीलांचल-दुरंतो समेत कई ट्रेनें लेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड और आसपास के इलाकों में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। खड़गपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने के लिए 28 नवंबर को तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके कारण टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने छह ट्रेनों को रद्द करने और कई लंबी दूरी की ट्रेनों को देरी से चलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढे : Jamshedpur Mock Drill: जमशेदपुर में एयर रेड और ब्लैकआउट का अभ्यास, सायरन बजते ही शुरू होगा रेस्क्यू

बाखराबाद-दांतन के बीच होगा सिग्नलिंग का काम

खड़गपुर रेल मंडल के बाखराबाद और दांतन स्टेशनों के बीच 28 नवंबर को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। इसके लिए सुबह 8:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक अलग-अलग रेल लाइनों पर सिग्नल और यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान तकनीकी बदलाव और नई व्यवस्था की जांच की जाएगी।

ये छह ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को कुल छह ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की तारीख
18037खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस27 नवंबर
68021खड़गपुर-बालासोर मेमू28 नवंबर
18015शालीमार-विजयनगरम एक्सप्रेस28 नवंबर
18016विजयनगरम-शालीमार एक्सप्रेस28 नवंबर
68022बालासोर-खड़गपुर मेमू28 नवंबर
18038जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस28 नवंबर

नीलांचल और दुरंतो समेत कई ट्रेनें चलेंगी लेट

सिग्नलिंग कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

27 नवंबर को प्रभावित ट्रेनें:

  • 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस – 3 घंटे देरी।
  • 22612 न्यू जलपाईगुड़ी-चेन्नई एक्सप्रेस – 3 घंटे देरी।
  • 17032 आगरा कैंट-चेन्नई एक्सप्रेस – 2 घंटे देरी।
  • 01929 वीजीएलजे-कुरनूल सिटी स्पेशल – 4 घंटे देरी।

28 नवंबर को प्रभावित ट्रेनें:

  • 12245 हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु दुरंतो एक्सप्रेस – 3 घंटे देरी।
  • 18045 शालीमार-चेन्नई ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस – 2 घंटे 30 मिनट देरी।
  • 20889 हावड़ा-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस – 2 घंटे देरी।

हल्दीपोखर में भी तकनीकी काम, मेमू ट्रेनें प्रभावित

चक्रधरपुर रेल मंडल के हल्दीपोखर स्टेशन पर अतिरिक्त लोडिंग लाइन बिछाने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू की ट्रेन संख्या 68133-68134 को 27 और 28 नवंबर को रद्द किया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 68129-68130 का परिचालन 28 नवंबर को नहीं होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट जरूर जांच लें। ट्रेन की स्थिति NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से देखी जा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version