सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बृहस्पतिवार से कर्मचारियों को बेहतर स्वादयुक्त चाय मिलना शुरू हो गया। कर्मचारियों के अनुरोध पर अब पाउडर दूध के बजाय फ्रेश दूध से बना चाय बी शिफ्ट में टी टाइम के समय से परोसा जाने लगा है।

यह भी पढे : एक्सेल इंडिया में ठेका मजदूरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, अधिकारियों की एंट्री पर रोक
इस पहल से कर्मचारियों में खुशी है। कैंटीन में बृहस्पतिवार को विधिवत इसका शुभारंभ कंपनी के एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत कैंटीन के वरीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। सबों ने कैंटीन में दूध के रख रखाव समेत तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।









