---Advertisement---

कोलंबो में टीम इंडिया का जलवा, पाकिस्तान पर बड़ी जीत

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित R. Premadasa Stadium में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन किया।

ये भी पढे : JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच रोमांचक मुकाबला

भारत की इस जीत के हीरो रहे Ishan Kishan, जिन्होंने मुश्किल समय में जिम्मेदारी संभालते हुए 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में चौके और छक्कों की भरमार रही, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

ईशान की पारी से बदला मैच का मोमेंटम

जब भारतीय टीम शुरुआती झटकों से जूझ रही थी, तब ईशान ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने पावरप्ले के बाद रन गति को गिरने नहीं दिया और बड़े शॉट्स लगाकर स्कोर को 175 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

ईशान किशन के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। इससे पहले भी वह नामीबिया के खिलाफ अहम पारी खेल चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव ने की खास तारीफ

भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने मैच के बाद ईशान की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम को उस समय किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो हालात के अनुसार खेल सके, और ईशान ने वही किया।

सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर ईशान के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें “जिया हो बिहार के लाला” कहकर बधाई दी। कप्तान ने यह भी कहा कि ईशान ने लीक से हटकर सोच दिखायी और दबाव की स्थिति में जिम्मेदारी निभाई।

ग्रुप-ए में भारत टॉप पर

इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर चला गया है। अमेरिका की टीम दो जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---