तकनीकी अड़चन से अटकी जिले के 12 हजार पेंशनधारियों की राशि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Technical glitch stalls pension payments for 12,000 beneficiaries

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिले के विभिन्न प्रखंडों में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का भुगतान नहीं होने और ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि जिले में यह भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा है कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के कारण पेंशन राशि रोकी गयी है, जो कि पूरी तरह निराधार है. डीसी ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली.

यह भी पढ़े : झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 1-0 से हराकर EPFO पूर्वी क्षेत्र फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीता

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के स्तर पर कोई राशि लंबित नहीं है. योजना में केंद्र व राज्य दोनों की हिस्सेदारी होती है. जिले ने पांच अक्तूबर को ही केंद्र सरकार के अंशदान के लिए प्रस्ताव भेज दिया था, लेकिन वित्त मंत्रालय की ‘एसएनए स्पर्श’ डिजिटल प्रणाली से निकासी की अनुमति न मिलने से भुगतान प्रभावित है. इस तकनीकी अड़चन के कारण जिले के करीब 12 हजार पेंशनधारियों को राशि नहीं मिल पायी है. केंद्रांश प्राप्त होते ही राशि सीधे खातों में भेज दी जायेगी. षाड़ंगी ने चाकुलिया, घाटशिला व डुमरिया समेत विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़ी सोलर आधारित पेयजल योजनाओं का मामला भी उठाया. उपायुक्त ने जल्द आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version