Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

जन विश्वास यात्रा में जननायक बनकर उभरे हैं तेजस्वी : सुधीर कुमार पप्पू

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now


सोशल संवाद /जमशेदपुर : बिहार में जन विश्वास यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जननायक बनकर उभरे है। यात्रा जहां से भी गुजर रही है लोगों का जन सैलाब नजर आ रहा है। बिहार की जनता को तेजस्वी प्रसाद यादव से काफी उम्मीद है। इतना विशाल जन सैलाब देखकर राजनीतिक जानकारों को भी सोचने पर विवश कर दिया है। आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का जलवा दिखाई देगा।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यु का समय समाप्त हो गया है। जाने माने समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। आगे कहां है कि तेजस्वी यादव को बिहार की करोड़ों जनता का प्यार और स्नेह मिल रहा है। जन विश्वास यात्रा में अपार जब सैलाब को देखकर भाजपा और जदयू नेताओं की नींद उड़ गई है। लालू यादव के बाद तेजस्वी यादव को भी लोगों ने गरीबों का मसीहा बना दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---