---Advertisement---

झारंखड में बारिश के बाद गिरा पारा, दो दिन में ठंड और शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद मौसम बदल गया। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बादलों ने डेरा डाल दिया है, वहीं कोल्हान समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि तीन दिसंबर से बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढे : DoT ने नए मोबाइल में संचार साथी ऐप अनिवार्य किया, चोरी और धोखाधड़ी पर काबू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल बादल छाए रहने और सुबह के समय कोहरे और धुंध रहने के कारण ठंड का असर उतना प्रभावी नहीं हो सका है। लेकिन जैसे ही आसमान साफ होगा, तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। तीन से पांच दिसंबर के बीच सर्द हवाओं का प्रभाव भी बढ़ेगा, जिससे कनकनी और तेज होने संभावना है।

इधर, जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से ठंड के तेवर तीखे होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे यहां का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ठंडा रहा। एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 2.6 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई।

कोल्हान में हल्की बारिश से बढ़ी कंपकंपी

कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सोमवार को बादल छाए रहे और कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई, जिससे अचानक ठंड बढ़ गई है। बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगी है। चाईबासा में सुबह में कोहरा छाए रहने और ठंड बढ़ने से अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। चक्रधरपुर सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी का असर जनजीवन पर पड़ा। सरायकेला में ठंड बढ़ने से स्कूल और कार्यालयों में उपस्थिति कम रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---