सोशल संवाद/डेस्क: लौहनगरी में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम गग के अनुसार शहर का अधिकतम डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य म सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम 4.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री रात के तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी ने उमस बढ़ा दी है। दिन में तेज धूप और गर्म पश्चिमी हवा से जनजीवन प्रभावित रहा। सरायकेला में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रमंडल में गर्मी का असर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे
अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने के संकेत हैं, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है। दोपहर में सीधे धूप से बचने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी के बीच टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को स्पेशल केयर में रखा गया है।

प्रबंधन के अनुसार तीन बाघ, चार शेर और चार तेंदुए को विशेष निगरानी में रखा गया है। ये प्रजातियां उच्च तापमान के प्रति अधिक संवेदनशील हैं, जबकि भालुओं में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। बाड़ों में कूलर, स्प्रिंकलर और खस की चटाई के साथ अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की गई है। पेयजल में इलेक्ट्रोलाइट्स और ओआरएस मिलाया जा रहा है।









