---Advertisement---

फ्लाइट में थाई महिला ने बच्चे को जन्म दिया:केबिन क्रू ने डिलीवरी करवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
Thai woman gives birth to baby in flight: Cabin crew facilitates delivery

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एअर इंडिया एक्सप्रेस की गुरुवार को मस्कट से मुंबई आ रही फ्लाइट में सफर कर रही एक थाई महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एयरलाइन ने बताया कि महिला को फ्लाइट के दौरान अचानक लेबर पेन शुरू हुआ और उस उनके केबिन क्रू ने तुरंत हालात संभाले और डिलीवरी में मदद की।

यह भी पढ़े : बाघमारा हादसे पर सरयू राय का बड़ा आरोप: अवैध खनन और हत्या की साजिश

एयरलाइन के मुताबिक, इस दौरान एक नर्स भी फ्लाइट में थी, जिसने क्रू की मदद की। पायलटों ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जल्दी लैंडिंग की इजाजत मांगी, ताकि मां और बच्चे को तुरंत इलाज मिल सके। फ्लाइट के उतरते ही दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन का एक स्टाफ भी उनके साथ गया।

एयरलाइन बोली- क्रू को ऐसे हालात के लिए खास  दी जाती है ट्रेनिंग

एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि उनके क्रू को ऐसे हालात के लिए खास ट्रेनिंग दी जाती है। उसी ट्रेनिंग की वजह से मां और बच्चे की सुरक्षा ठीक से हो सकी। एयरलाइन थाईलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास के संपर्क भी किया है ताकि मां और बच्चे की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---