---Advertisement---

Thalapathy Vijay का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, त्रिशा संग नजर आने पर सोशल मीडिया में बहस तेज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Thalapathy Vijay viral video became a topic of discussion

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam के साथ रिश्ते में दरार की खबरों के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ‘Tatihari’ गाने पर बवाल, रैपर बादशाह को महिला आयोग का नोटिस, 13 मार्च को पेशी

बताया जा रहा है कि 5 मार्च को Kalpathi Suresh के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में विजय नजर आए। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री Trisha Krishnan भी दिखाई दीं। वायरल वीडियो में विजय हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर कार से उतरते नजर आ रहे हैं, जबकि त्रिशा उनके पीछे-पीछे चलती दिखाई देती हैं।

संगीता द्वारा तलाक की अर्जी दिए जाने की खबरों के बाद यह विजय की पहली बड़ी पब्लिक अपीयरेंस बताई जा रही है, जिससे फैंस के बीच हलचल बढ़ गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सामान्य घटना बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का दावा है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया हो सकता है।

इसी बीच संगीता की याचिका में विजय पर एक को-एक्ट्रेस के साथ कथित रिश्ते का भी जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि 1999 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल अब कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है। फिलहाल पूरे मामले पर Vijay की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस को उनके बयान और कोर्ट के फैसले का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---