सोशल संवाद / कोलकाता : विश्व की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K दौड़ टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता अपने 11वें संस्करण के साथ एक बार फिर खेल प्रेमियों और धावकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। आगामी 20 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित दौड़ की शुरुआत कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से होगी। आयोजन में अब महज 30 दिन शेष हैं और इसे लेकर धावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रोकेम इंटरनेशनल की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता कोलकाता को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक सहभागिता और परोपकार को भी बढ़ावा दे रही है।
यह भी पढ़े : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे
आयोजन के प्रति लोगों का उत्साह इस बात से जाहिर होता है कि 25 किलोमीटर दौड़ की सभी पंजीकरण सीटें महज 14 घंटे में भर गईं। यह अपने आप में नया रिकॉर्ड है। वहीं ओपन 10K, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी, सीनियर सिटीजन रन और आनंदा रन श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में पंजीकरण कराया है। आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग और शारीरिक क्षमताओं वाले लोगों को शामिल होने का अवसर दिया गया है।











