Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रिम्स शासी परिषद की 64वीं बैठक संपन्न: 500 बेड की नई बिल्डिंग और रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में शासी परिषद की 64वीं बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अहम बैठक की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की, जबकि कांके विधायक सुरेश बैठा भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल के विस्तार और मरीजों की सुविधाओं से जुड़े करीब 15 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढे : क्रिकेट संस्थाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘जिन्हें बल्ला पकड़ना भी नहीं आता, वे दूर रहें’

मरीजों की सुविधा के लिए 500 बेड की नई IPD-OPD बिल्डिंग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक में मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा देने के उद्देश्य से डीआईजी ग्राउंड परिसर में 500 बेड की नई IPD और OPD बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। इस नई इमारत के बनने से रिम्स में मरीजों की संख्या संभालने की क्षमता बढ़ेगी और इलाज के लिए लंबा इंतजार भी कम होगा।

पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी पर सहमति

शासी परिषद की बैठक में मरीजों के रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। वर्तमान में 5 रुपये का पंजीकरण शुल्क बढ़ाकर 10 रुपये करने पर सहमति बनी है। पहले इसे 20 रुपये करने का प्रस्ताव था, लेकिन मरीजों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय 10 रुपये पर लिया गया।

पुराने प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा

बैठक के दौरान 62वीं और 63वीं शासी परिषद बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही रीजनल ऑप्थल्मिक इंस्टीट्यूट में कर्मचारियों की बहाली को लेकर भी चर्चा हुई, ताकि नेत्र रोग से जुड़े इलाज को और बेहतर बनाया जा सके।

आचार संहिता के बाद होगा फैसलों का क्रियान्वयन

फिलहाल नगर निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण इन प्रस्तावों को तुरंत लागू नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव समाप्त होते ही सभी फैसलों पर अमल शुरू किया जाएगा। इन योजनाओं के लागू होने से न सिर्फ मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि रिम्स में बेड की संख्या और इलाज की गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator