Advertisement 2

बड़बिल तहसील के बोलानी में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल तहसील के बोलानी में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बोलानी (रिपोर्ट – संजय सिन्हा ) : पूरे देश के साथ-साथ बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी में 77वाँ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यालयों, बोलानी थाना सहित सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर सलामी दी गई।

यह भी पढ़े : अपहरण के 14 दिनों बाद जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की कैसे हुई घर वापसी, क्या बोले एसएसपी

इस अवसर पर बोलानी के फुटबॉल मैदान में ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी सेल के सीजीएम मल्ला श्रीनिवासु उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प को दोहराया गया।

फुटबॉल मैदान में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, एनसीसी कैडेटों एवं सीआईएसएफ बोलानी यूनिट के जवानों द्वारा आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर सीआईएसएफ बोलानी यूनिट द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा फुटबॉल मैदान गूंज उठा। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। नृत्य और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version