सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला BJP कार्यालय पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। इस दौरान सैकड़ों BJP कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गान के साथ ‘भारत माता की जय’ , ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश एवं शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढे : 1 फरवरी को आरोग्य मेला, उद्घाटन करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास
अपने संबोधन में उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और 1947 में मिली आजादी का जिक्र किया और बताया कि कई बलिदानों और संघर्षों के बाद हमारे पूर्वजों ने संविधान बनाया, जो 1950 में लागू हुआ और भारत को एक गणतंत्र के रूप में स्थापित किया गया। 1950 में संविधान लागू होने के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, बिनोद राय, अमित मिश्रा, लकी सिंह राजपूत, चिंटू सिंह, उमेश पांडेय, प्रदीप मुखर्जी समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










