सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित बोलानी सब पोस्ट आँफिस मे आधार कार्ड निर्माण संबंधित मशीन लगभग 5 दिनो से खराब पड़ा है।जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढे : बड़बिल -हीट एवं रन – बेलगाम लापरवाह वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत,एवं चालक गंभीर रूप से घायल
आपको बता दे कि बोलानी सब पोस्ट आफिस आधार केंद्र 10किलोमीटर के ऐरिया मे एकलौता केंद्र है। मानवाधिकार परिषद सदस्यों ने बोलानी सब पोस्ट आफिस मे खराब पड़ेआधार मशीन को तत्काल सुधार करने की माँग डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से की है।अब देखना यह है,कि खराब मशीन मे सुधार होता है,या यु ही धूल फाँकता रहेगा।










