Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पहली सूची में पार्टी के एक भी स्थापित नेता का नाम ना होना दर्शाता है की आम आदमी पार्टी का नेतृत्व अपना आत्मविश्वास खो चुका है — वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /नई दिल्ली :– दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हर राजनीतिक दल अपने राजनीतिक लाभ के दृष्टिकोण से प्रत्याशी खड़े करने को स्वतंत्र होता है पर आम आदमी पार्टी ने जिस तरह आज 11 प्रत्याशियों की सूची वह जनता के बीच एक संदेश देता है की अरविंद केजरीवाल हताश हैं।

पहली सूची में पार्टी के एक भी स्थापित नेता का नाम ना होना दर्शाता है की आम आदमी पार्टी का नेतृत्व अपना आत्मविश्वास खो चुका है। अक्सर राजनीतिक दल पहली सूची में अपने बड़े नेताओं के नाम देते हैं और ऐसे में जनता को उम्मीद थी की इस सूची में स्वंय अरविंद केजरीवाल का और मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय एवं अन्य मंत्रियों का नाम तो होगा पर अब साफ है की पार्टी एंटी इनकमबेंसी से घबराई हुई है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की ऐसा भी प्रतित हो रहा है की अपने शीश महल बंगले से जुड़े घोटाले पर कल से उठ रहे सवालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी सूची जल्दबाज़ी में जारी कर दी है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की अरविंद केजरीवाल की सूची साफ करती है की अरविंद केजरीवाल अब अपने प्रति जनता की एंटी इनकमबेंसी को विधायकों पर डाल रहे हैं। केजरीवाल को समझना चाहिए की जनता के मन में विधायकों के प्रति जो है वो है असली गुस्सा आपके भ्रष्टाचार के प्रति है और असल में अब आपको खुद को चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator