Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर के श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमावस्या पूजा संपन्न, भक्तों के बीच बांटा गया भोग प्रसाद

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर के श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमावस्या पूजा संपन्न, भक्तों के बीच बांटा गया भोग प्रसाद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित प्रसिद्ध श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में ज्येष्ठ माह की अमावस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन और पूजा में शामिल हुए।

यह भी पढे : TMH ने लॉन्च किया 24×7 हेल्पलाइन ‘TMH साथी’, मरीजों को अब मिलेगी हर समय सहायता

मां काली का हुआ भव्य श्रृंगार

विशेष पूजा कार्यक्रम की शुरुआत मां दक्षिणेश्वरी काली के पवित्र स्नान से हुई, जिसके बाद माता का आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया। संध्या बेला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

मंदिर के पुरोहित अशोक चटर्जी ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

हर अमावस्या और शनिवार को होती है विशेष पूजा

मंदिर समिति ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या तिथि पर मां काली की विशेष पूजा आयोजित की जाती है। इसके अलावा हर शनिवार को भी नियमित रूप से विशेष आराधना और भोग वितरण का कार्यक्रम होता है।

समिति के सदस्यों ने बस्तीवासियों और श्रद्धालुओं के लगातार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कम समय में ही मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल चुकी है और बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ रही आस्था

मंदिर समिति के अनुसार, भक्तों का विश्वास है कि मां दक्षिणेश्वरी काली अपने दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यही कारण है कि आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version