लोकतंत्र की खूबसूरती महिलाओं की समान भागीदारी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में निहित है : बिद्युत बरण महतो

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
The beauty of democracy lies in the equal participation of women and the freedom of expression

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में आज संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। समारोह में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़े : तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य मुख्य सचिव पी. सीताराम राजू का निधन, झारखंड तेलुगु सेना ने जताया शोक

लोकतंत्र की वास्तविक खूबसूरती तभी दिखाई देती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और अपनी बात रखने की स्वतंत्रता प्राप्त हो। सांसद महतो ने कहा कि हमारे संविधान में सामाजिक न्याय की बात कही गई है। इसका अर्थ है कि समाज की आधी आबादी अर्थात महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।अभिव्यक्ति की आजादी, समानता और न्याय हमारे संवैधानिक लोकतंत्र के महत्वपूर्ण आधार हैं।

सांसद महतो ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके अवदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया।

सांसद ने कहा कि हमारे संविधान में प्रत्येक व्यक्ति के अभिव्यक्ति के अधिकार को सुनिश्चित किया गया है।साथ ही उन्हें यह अधिकार एक मर्यादा के तहत और संवैधानिक दायरे के अनुरूप उपयोग करना है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहु ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। इस संविधान के तहत यह देश और हम सब सुरक्षित हैं।

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति ईला कुमार ने इस अवसर बाबा साहेब और सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि देश का एकीकरण और लगभग 562 रियासतों के भारतीय संघ में विलय अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक परिघटना है। आज देश की एकता और अखंडता इसी संविधान के तहत सुरक्षित है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि आज कुछ लोग इस देश की संप्रभुता और अखंडता के किमत पर अपनी राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा जब तक रह संविधान और उसके प्रावधान हैं वैसे लोग इस देश को गुमराह नहीं कर सकते हैं। आज जरूरत है संविधान को पढ़ने और समझने की ताकि लोग भ्रम फैलाकर इसका दुरुपयोग नहीं कर सकें।

आज सांसद सहित विभिन्न अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धियां हासिल करने वाली विश्वविद्यालय की चार छात्राओं को सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियां महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं।

कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी, राजन सिंह,दिनेश कुमार, संजीव सिंह, बबुआ सिंह,राजीव सिंह ,अमरजीत सिंह राजा,विनोद सिंह, संजीव कुमार,कुमार अभिषेक, विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सलोनी कुजूर, छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version