Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

डीबीएस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सुबह विशेष असेम्बली का आयोजन किया गया, जिसमें विशाल कुमार ने हिंदी में अपने विचार रखे  तथा मामूनी नामता ने कविता पढ़ी। डीबीएस कॉलेज के सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता प्राचार्य डॉक्टर मोनिका उप्पल एवं सभी शिक्षिकाओं द्वारा किया गया .संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी ने  सुभाष चंद्र बोस  ‘जेनो तोमार रक्ततो मिछिले नेताजी पुरोभागे’ गीत गाया।

शुभांगी घोष, अंतरा सरकार, अंकुर कुमार, प्रियंका कुमारी आदि ने पावर पाइंट  के माध्यम से नेताजी के जीवन से संबंधित जानकारी दी। दिया प्रमाणिक ने  अंग्रेजी में भाषण दिया। प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता ने नेताजी के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने नेताजी के अमूल्य  योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम आजाद  हैं पर अपने देश के  लिए  हम क्या कर सकते है  इस पर  हमे सोचना चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन साइमा नाज द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या, उप्राचार्या, सभी शिक्षकगण और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---