सोशल संवाद / नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी मामले के बीच अब उज्जैन में जमीन घोटाला का मामला सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने ईडी पार्टी को आड़े हाथ लिया है। “आप” दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के बाद अब ईडी पार्टी के लोग महाकाल के उज्जैन को लूट रहे है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के लोग उज्जैन के आसपास बड़े पैमाने पर जमीनें खरीद रहे हैं। सरकारी फैसलों की अंदरूनी जानकारी उनके पास पहले से मौजूद थी, अब यह परिवार हजारों करोड़ रुपए कमाएगा।

यह भी पढे : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने किया नमन
मंगलवार को एक्स पर “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रभु राम की अयोध्या को लूटने के बाद अब महाकाल के उज्जैन को लूटा जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के लोग उज्जैन और उसके आसपास बड़े पैमाने पर जमीनें खरीद रहे हैं। जाहिर है कि सरकारी फैसलों से इन जमीनों को होने वाले फायदे की अंदरूनी जानकारी उनके पास पहले से मौजूद थी। इस तरह यह परिवार हजारों करोड़ रुपए कमाएगा। फिर इस पैसे को रियल एस्टेट के कारोबार से हुई कमाई बताकर जायज ठहरा दिया जाएगा। भाजपा के लिए तो शर्म शब्द भी बहुत छोटा है।
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी जी भी एक से बढ़कर एक नेता चुनते हैं। ज़मीन घोटालों से लेकर राममंदिर में चढ़ावे की डकैती तक में एक्सपर्ट हैं। अब अपने रिश्तेदारों के लिए ज़मीन घोटाला करवा रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी तो मोदी जी की ही चॉइस थे ना, तो इनसे इस्तीफ़ा कौन लेगा भला ?










