---Advertisement---

चक्रवर्ती सम्राट अशोक के दिखाये गये रास्ते मे चलके देश और समाज मजबूत होगा : सुधीर कुमार पप्पू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Sudhir Kumar Pappu

Join WhatsApp

Join Now

सोशल सामवाद / जमशेदपुर : चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जन्म जयंती के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी चिंतक जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि महान चक्रवर्ती सम्राट के रास्ते पर चलकर समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।उनके अनुसार सम्राट ने ताकत के बल पर जो कुछ नहीं हासिल किया उससे ज्यादा प्रेम और अहिंसा के मार्ग से प्राप्त किया।सम्राट अशोक के चित्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए कहा कि बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए उन्होंने तलवार और ताकत का सहारा नहीं लिया। इस प्रेम के सहारे पूरे एशिया में बौद्ध धर्म का प्रसार विस्तार हुआ।ज्ञान विज्ञान,कला चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई,जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है।

यह भी पढ़े : सरायकेला परिसदन में AISM JWA का जिला कमिटी विस्तार कार्यक्रम आयोजित

वर्तमान में भारत में धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है, भारत को कमजोर कर रहा है, समाज को तोड़ रहा है। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को सम्राट अशोक के जीवन और मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, जिससे देश उस स्वर्ण युग को पुनः प्राप्त कर सके,जिसकी कामना आकांक्षा देश का हर नागरिक करता है। इस जयंती के अवसर पर अशोक सिंह,हरिदास,सर्वेश प्रसाद,अरुण जॉन,राहुल भट्टाचार्य,भोलानाथ साहू,सतीश शर्मा,हरिश्चंद्र साहू और अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---