सोशल संवाद/ डेस्क : मुंगेर, भागलपुर और लखीसराय जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अंग और प्रमंडल क्षेत्र के लोगों का अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन का वर्षों पुराना सपना अब बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है।
यह भी पढे : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोलानी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य योग शिविर का आयोजन
अहमदाबाद से पटना के बीच प्रस्तावित साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब सिल्क सिटी भागलपुर तक करने की तैयारी अंतिम चरण में है। पूर्व रेलवे (ER) ने इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन का पूरा टाइम-टेबल और परिचालन रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी है, जिससे इस रूट पर सीधी रेल सेवा का रास्ता साफ हो गया है।
देश की पहली ‘एसी’ अमृत भारत ट्रेन, बदल जाएगा सफर का अंदाज
यह नई ट्रेन भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी। अब तक देश में जितनी भी अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं, उनमें केवल सामान्य (General) और स्लीपर (Sleeper) श्रेणी के ही कोच होते हैं। लेकिन, भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित (AC) कोच भी जोड़े जाएंगे। इससे लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को प्रीमियम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।










