समाचार

अपराधियों की हिम्मत ने क़ानून व्यवस्था की दावों की उड़ाई धज्जियां, शीघ्र सख्त कदम उठाये प्रशासन- गुंजन यादव

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 15 में शुक्रवार दिनदहाड़े हुई गोलीकांड ने शहर के कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों की गोलियों से एक युवक सज्जाद उर्फ टांगा की मौत हो गयी। जबकि पुलिस का एक बहादुर जवान रामदेव महतो अपराधियों की गोली लगने से शहीद हो गए। इस घटना के बाद से जहां लौहनगरीवासी अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है तो वहीं, भाजपा ने बिगड़ते कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए हमला बोला है।

शुक्रवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अपराधियों के हिम्मत और फिल्मी शैली में अंजाम दिए इस घटना पर कहा कि मानगो क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने जमशेदपुर में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के बड़े-बड़े दावों की धज्जियां उड़ा दी है। पूरे झारखंड में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। राज्य में प्रतिदिन हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, फिरौती जैसे अन्य संगीन अपराध अनवरत जारी हैं।

पूरे राज्य में पेशेवर और संगठित अपराधियों में शासन-प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग चुनावी भाषण देकर अपना गुणगान कर रहे हैं। बल्कि वास्तविकता यह है कि पिछले चार सालों में अनगिनत मौकों पर हेमंत सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है। अनेकों बड़ी घटनाओं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी ने अपराधियों के हौसले बुलंद किये हैं। हेमंत सरकार गठन के बाद से ही अपराधियों का मनोबल चरम पर है। उन्होंने इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों को गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शहीद पुलिसकर्मी रामदेव महतो के दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी मानगो क्षेत्र में हुए गोलीबारी और जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अंकुश लगाने की दिशा में शीघ्र सख्त निर्णय लेने की मांग की है। जिससे जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिसे रोकने में हेमंत सरकार की मानो सांसें फूल रही हैं। अपराधी एक के बाद एक सुनियोजित अपराध को अंजाम दे रहे हैं लेकिन अपराधी पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रेम झा ने कहा कि हेमंत सरकार की विधि व्यवस्था को लेकर ढुलमुल नीति के कारण अपराधियों की हिम्मत लगातार बढ़ी है। जिससे राज्य की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पिछले कुछ महीनों से घटित घटनाओं की बात करें तो कई घरों में चोरी, लूट, छिनतई आदि के कई मामले सामने आए हैं। जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

20 hours ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

22 hours ago
  • राजनीति

केजरीवाल के मॉडल में लोग 9 रुपये से 18 रुपये प्रति यूनिट की महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं – बांसुरी स्वराज

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा की…

23 hours ago