समाचार

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से फरियादियों से मिले उपायुक्त,प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन

सोशल संवाद/ सरायकेला(रिपोर्ट-दीपक महतो): समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए दर्जनों लोगो से जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया।

ज्ञात हो कि समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। आयोजित जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बटवारा, गम्हरिया अंचल में आय प्रमाण पत्र के लंबित मामले का निष्पादन, चांडील प्रखंड के रावतडा गाँव में पेयजल सुविधा बहाल करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा नाम हटाने, सभी विद्यालयों में किचन रिपेयरिंग के लंबित राशि का भुगतान करने, सीतारामपुर डैम के सौंदर्यकरण तथा डैम की साफ सफाई, अंचल कार्यालय गम्हरिया में अनियमितता बरतने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

देशबंधु लाइन की तरफ ऊपर से आने वाले नाले के पानी को रोकना होगाः सरयू राय

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने शनिवार को…

10 hours ago
  • समाचार

रघुवर दास बताएं कि मालिकाना हक दिलाने के लिए क्या किए – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने शनिवार…

11 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पश्चिमी की जनता के पास दो विकल्प है ‘भगोड़ा या बेटा’ – बन्ना गुप्ता

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो…

13 hours ago
  • ऑफबीट

घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

सोशल संवाद / डेस्क : मतदान करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य एवं अधिकार है।…

13 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील तकनीकी संस्थान में टेक फेस्ट 2024 सफलतापूर्वक समापन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के कई स्कूल और कॉलेज ने टेक…

15 hours ago
  • समाचार

पूर्वी में गुंडा माफिया का राज किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगा – चंदन यादव

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज हमारे नेतृत्व में हजारों की संख्या में कासीडी से…

15 hours ago