---Advertisement---

चांडिल गोलचक्कर में 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा दिशोम बाहा (सरहुल) महोत्सव

By Riya Kumari

Published :

Follow
चांडिल गोलचक्कर में 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा दिशोम बाहा (सरहुल) महोत्सव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चांडिल : झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और आस्था का प्रतीक दिशोम बाहा (सरहुल) महोत्सव इस वर्ष 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को चांडिल गोलचक्कर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी दिशोम बाहा कमिटी के प्रेस प्रवक्ता सुदामा हेम्ब्रम ने संवाददाता को दी।

यह भी पढे : JMM स्टार प्रचारकों की सूची जारी, असम चुनाव में हेमंत सोरेन देंगे उम्मीदवार

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य-गीतों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

कमिटी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रवक्ता सुदामा हेम्ब्रम ने क्षेत्र के सभी लोगों से इस महोत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट