September 27, 2023 1:05 am
Advertisement

कोइरा थाने क्षेत्र मे सात दिनो से लापता महिला की खंडित शव जंगल मे मिला

Advertisement

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र से सटे सुंदरगढ़ जिला के कोइरा थाना क्षेत्र के कलमंग ग्राम निकट के जंगल मे सात दिनो से लापता महिला का खंडित शव मिला। ग्रामवासियों ने कोइरा थाना को सुचना दिया। सुचना पाकर पुलिस प्रशासन उक्त जंगल मे आकर मृतक के खंडविखंड शरीर को जप्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस प्रशासन एवं वन अधिकारी जाँच मे जुटे। घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी अनुसार कोइरा प्रखंड के मालदा पंचायत क्षेत्र के कलमंग गाँव की लगभग 45 वर्षीय सुरु नायक नामक महिला बीते 27अगस्त 23 (रविवार) को प्रातःकाल गाँव के पास के जंगल मे लकड़ी लेने गई।

संध्या समय तक वापस नही आने पर उक्त महिला के परिजनों समेत ग्रामीणों ने जंगल मे खोजबीन किया लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। दुसरे दिन परिजनों नै कोइरा थाने मे महिला के लापता की सूचना दी।बीते शनिवार(2सितंबर23) को कलमंग के पास के जंगलो मे कुछ लोगो ने एक खंड विखंड शव देखा। परिजनों एवं ग्रामिणों ने जाकर देखा,  वस्त्रो के आधार पर  मृतक सुरू नायक के रुप मे हुई।

ग्रामीणों नै कोइरा थानै को सुचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।स्थानीय ग्रामिणों एवं परिजनों ने जंगली हाथी हमले  से  सूरू नायक की मौत की शंका जताई और मृतक के शरीर को जंगली जानवर  खा गए।चूकि कोयरा,गुवाली, मालदा आदि  सहित दर्जनों ग्रामीण क्षैत्र  जंगली हाथी विचरण क्षेत्र है।प्रत्येक वर्ष हाथी हमले एवं घरो के तोड़फोड़ कै साथ साथ फसलों की नुकसान होनै का समाचार प्रकाश मे आते रहता है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आऐगी।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें