---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

टाटा से क्योंझर की दूरी 180 किमी हो जायेगी कम, 4 घंटे की होगी बचत

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा से क्योंझर की दूरी 180 किमी हो जायेगी कम, 4 घंटे की होगी बचत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बादामपहाड़ से नई लाइन बनने पर टाटानगर से क्योंझर की दूरी 180 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी टाटानगर से ट्रेन द्वारा क्योंझर की दूरी 352 किलोमीटर है। रेलवे टाटानगर से बादामपहाड़ 89 किमी और बादामपहाड़ से क्योंझर तक 83 किमी लाइन बिछाने की तैयारी में है। इससे नई लाइन द्वारा टाटानगर से क्योंझर की दूरी सिर्फ 172 किमी रहेगी।

यह भी पढे : कस्तूरबा कर्मियों, बीआरपी व सीआरपी का होगा बीमा

नई लाइन से टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से ट्रेनों का बोझ भी कम होने से अन्य ट्रेनों के संचालन में रेलवे को सहूलियत होगी। रेलवे द्वारा भविष्य में टाटानगर से बादामपहाड़ होकर क्योंझर के लिए ट्रेन चलाने पर यात्रियों को तीन से चार घंटे की बचत होगी। क्योंझर की यात्रा में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, हिजली और ओड़िशा के बालासोर व अन्य स्टेशनों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

अभी टाटानगर होकर चलने वाली ओडिशा पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस क्योंझर स्टेशन पर रुकती है। बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन से दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में आसानी होगी। इससे समय के साथ किराए में भी बचत होगी। क्षेत्रीय उद्योग, व्यापार और खनन कंपनियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। चक्रधरपुर रेल मंडल से खनिज व तैयार माल लोड मालगाड़ियां कम समय में बंदरगाह तक पहुंच सकेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version