SIR-2026 के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
The District Election Officer inspected the hearing of claims and objections

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई जारी है। मतदाताओं को अपने निर्वाचक विवरण से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा हो, इसके लिए जिला में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े : अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.680 किलो गांजा व 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई की प्रगति का जायजा लिया गया। मौके पर ईआरओ सह एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, संबंधित एईआरओ व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित ईआरओ, एईआरओ एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गोलमुरी क्षेत्र में होम टू रोल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद स्थापित कर बताया कि होम टू रोल वेरिफिकेशन के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों का सत्यापन कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ही परिवार व एक ही घर में निवास करने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों तथा कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित बीएलओ एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन की प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता से संबंधित जानकारी का सही एवं निष्पक्ष सत्यापन हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचक सूची में अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम तथा अन्य विवरणों की जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थल पर आवेदन प्रस्तुत करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---