Advertisement 2

कोशिश टीम लगातार पांचवें रविवार को भी किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का जरूरी संदेश

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत कोशिश टीम द्वारा लगातार पांचवें रविवार को बागुनहातु चौक के समीप काली मन्दिर प्रांगण में  पौधारोपण किया गया एवं बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। कोशिश टीम अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानकर लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य कर रही है जिससे जमशेदपुरवासियो में पौधारोपण के प्रति खासा उत्साह देखा जा सकता है।

मौके पर उपस्थित जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी शिव शंकर सिंह ने नीम, अमरूद व अन्य छायादार पौधों का  रोपण कर कहा  “पेड़-पौधे हमें दूषित वातावरण से छुटकारा और शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं, इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप देना होगा।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मछिंद्र निषाद, सुभाष प्रमाणिक, राजू भक्ति, जीवन साहू, विजय सेन, बबलू, जनादा गामा भाई, परेश दास, दीपक कर्माकर, राजेश गोस्वामी, राकेश साहू, विशाल महतो, मनोहर महतो सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version