---Advertisement---

‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने जीता दिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
बॉर्डर 2

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ आज रिलीज कर दिया गया है। लंबे समय से इस गाने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। फिलहाल मेकर्स ने गाने का ऑडियो वर्जन जारी किया है, जबकि इसका वीडियो वर्जन आज शाम को रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ : नए साल 2026 पर देखने लायक 20 शानदार फिल्में रॉटेन टोमेटोज की खास सूची

गाने की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। ऑडियो रिलीज होते ही यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करा दिया गया है।

‘संदेसे आते हैं’ की याद दिलाता नया अंदाज

‘घर कब आओगे’ साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के मशहूर देशभक्ति गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। पुराने गीत की भावनाओं को बरकरार रखते हुए इसे नए लिरिक्स और नए म्यूजिकल ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है।

जहां मूल गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और संगीत अनु मलिक ने दिया था, वहीं इस नए वर्जन के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत मिथुन ने तैयार किया है।

चार सुपरहिट सिंगर्स की आवाज ने बढ़ाया गाने का असर

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चार दिग्गज गायकों ने मिलकर गाया है।
पहले ‘संदेसे आते हैं’ में सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ की आवाज थी, जबकि ‘घर कब आओगे’ में

  • सोनू निगम
  • अरिजीत सिंह
  • दिलजीत दोसांझ
  • विशाल मिश्रा

की दमदार आवाज सुनाई देती है। इन चारों की भावनात्मक गायकी ने गाने को और भी असरदार बना दिया है, जिससे फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स पाने में कामयाब रहा था। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। देशभक्ति के जज्बे से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---