सोशल संवाद / बड़बिल( रिपोर्ट-संजय कुमार सिन्हा) : बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश्वर गिरि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन कमिटी के उपाध्यक्ष रतनलाल गोप उपस्थित रहे।
यह भी पढे : तुलसीदास जयंती पर 23 अगस्त को दिल्ली में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, संत-महात्माओं का होगा समागम
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की गौरवमयी यात्रा, विभिन्न उतार-चढ़ाव एवं चुनौतियों को पार करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति तथा इसके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका द्वारा किए जा रहे शिक्षण कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में होम एवं यज्ञ आदि का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।








