---Advertisement---

स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता बड़बिल नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में फैला कचरा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में फैला कचरा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा) : बड़बिल नगरपालिका कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित वार्ड नंबर 15 के साधुसिंह हार्टिग क्षेत्र में सड़क किनारे बिखरा कचरा स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है। जगह-जगह फैले कचरे से न केवल क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : धूमधाम से मना सोना देवी विश्वविद्यालय का द्वितीय वार्षिक उत्सव ‘शंखनाद 2.0’

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगरपालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ी सप्ताह में केवल एक बार ही आती है। बाकी दिनों में सड़क किनारे कचरा जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ बीमारी का खतरा भी बना रहता है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन यह आदेश कितना प्रभावी साबित हुआ है, इसका अंदाजा सड़कों पर फैले कचरे से लगाया जा सकता है।

फिलहाल अब देखना यह है कि नगरपालिका इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करती है और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---