देश को 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; रूट से लेकर टिकट तक की डिटेल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : देश को आज 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारतीय राज्य केरल को वॉटर मेट्रो की भी सौगात देने वाले हैं। केरल के कोच्चि में शुरू होने वाली वॉटर मेट्रो एशिया की पहली वॉटर मेट्रो भी है। इससे पहले पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का रूट, किराया और स्टॉप क्या होगा, चलिए जानते हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल राज्य को कई सौगातें देने वाले हैं। राज्य के दो दिनी दौरे के दौरा पीएम मोदी की केरल दौरे पर देश ही नहीं दुनिया की नजरें है। केरल दौरे में पीएम मोदी एशिया की पहली वॉटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

पानी में चलने वाली यह मेट्रो देश में पहली बार कोच्चि में शुरू की जा रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने देश को 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सौगात दी। यह केरल राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस भी है। उद्घाटन के मौके पर सीएम पिनाराई विजयन भी मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---