---Advertisement---

22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
22

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन  इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 22  जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईंदिसंबर भी ऐसी ही कई  ऐतिहासिक राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के  इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 22  जनवरी की  महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं 22  जनवरी  की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं दिसंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर। 

यह भी पढे : 21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
  • 1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
  • 1771 – स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।
  • 1811 –  कास विद्रोह की शुरुआत सैन एंटोनियो, स्पेनिश टेक्सास में हुई।
  • 1824 – अशंती ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को कुचलने के लिए, ब्रिटिश गवर्नर सर चार्ल्स मैककैथी की हत्या कर दी थी।
  • 1831 – प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
  • 1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
  • 1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
  • 1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
  • 1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
  • 1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
  • 1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
  • 1972 – इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
  • 1973 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
  • 1973 – जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।
  • 1981 – रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
  • 1996 – कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
  • 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
  • 2002 – फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
  • 2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
  • 2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
  • 2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2008 – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
  • 2008 – पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
  • 2009- फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
  • 2009 – सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
  • 2014 – लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।
  • 2015 – भारत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारम्भ किया गया।
  • 2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
  • 2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार -2019 प्रदान किए।
  • 2019 – जाने-माने गुजराती कवि सितांशु यशशचंद्र सरस्‍वती सम्‍मान 2017 से पुरस्‍कृत।
  • 2019 – हरियाणा सरकार ने ऐसिड सर्वाइवर्स को मासिक पेंशन देने की एक योजना शुरू की।
  • 2019 – अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत।
  • 2020 – वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitiveness Index), 2020 का सातवां संस्करण जारी किया गया।
  • 2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया।
  • 2020 – कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 2021 – शिवमोगा में पत्थर खदान में 21 जनवरी की देर रात हुए विस्फोट में लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर आयी।
  • 2021 – यूएन का ऐतिहासिक कदमः परमाणु हथियारों पर पाबंदी की पहली संधि लागू, भारत समेत नौ देशों का समर्थन नहीं ।

22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1531 – ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ।
  • 1775 – फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया।
  • 1788 – जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ।
  • 1892 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1909 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
  • 1934 – विजय आनंद – फिल्म अभिनेता , निर्माता व सम्पादक।
  • 1949 – माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1972 – नम्रता शिरोडकर – फिल्म अभिनेत्री ।
  • 1976 – टी. एम. कृष्णा – कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
  • 1977 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।

22 जनवरी को हुए निधन

  • 1666 – मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
  • 1901 – ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • 2014 – ए. नागेश्वर राव – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
  • 2021 – नरेंद्र चंचल – भारत के प्रसिद्ध भजन गायक का 80 की उम्र में निधन हुआ।

22 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • ठाकुर रोशनसिंह जयन्ती।
  • माणिक सरकार जन्मदिवस।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुभारम्भ दिवस।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version