---Advertisement---

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट विभाग के द्वारा छात्रों का प्लेसमेंट करवाया गया जिसमें कोयंबटूर तमिलनाडु से बनारस वाला वायर मेस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा छात्रो का प्लेसमेंट किया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट विभाग के द्वारा छात्रों का प्लेसमेंट करवाया गया जिसमें कोयंबटूर तमिलनाडु से बनारस वाला वायर मेस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा छात्रो का प्लेसमेंट किया गया। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के सभी पङावों को डिप्लोमा मैकेनिकल के मनमथ मंडल, दीपांकर कुमार, दीपप्रीत सिंह एवं आशीष महतो ने सफलतापूर्वक पार किया । यह सभी छात्र 2021-2024  के हैं, इन छात्रों को आकर्षक पैकेज के साथ चयन किया गया है ।

इस प्लेसमेंट पर बात करते हुए डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे राजेश ने कहा कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है , हमारी या कोशिश रहती है कि हम अपने छात्रों को ऐसा शैक्षिक वातावरण प्रदान करें कि वह वैश्विक स्तर पर प्रतियोगिता के लिए स्वयं को तैयार कर सके। बनारस वाला वायर मेस प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर,  तमिलनाडु की ओर से एच.आर. हेड श्री विद्या चंद्र केसरी , टेक्निकल सीनियर मैनेजर श्री मुकेश सिंह उपस्थित थे।  श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के निदेशक श्री सुभादीप भद्रा ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version