मंईयां राशि भेजी, दीवाली से पहले अक्तूबर की भी संभव

By Riya Kumari

Published :

Follow
मंईयां राशि भेजी, दीवाली से पहले अक्तूबर की भी संभव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  दुर्गा पूजा से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त मिल गई है। सरकार के निर्देश पर अधिकतर जिलों में प्रत्येक लाभुक के खाते में ढाई हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। शेष जिलों में अगले एक-दो दिनों में भुगतान पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, दीवाली से पहले अक्तूबर की राशि भी लाभुकोंके खाते में आने की उम्मीद है।

यह भी पढे : मद्रास हाईकोर्ट ने कहा-तमिलनाडु सरकार लोगों को दुश्मन समझ रही : पुलिस से पूछा- RSS मार्च को जम्मू-कश्मीर में भी परमिशन, यहां क्यों नहीं

Sunrise Enclave

जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार रांची में 3.93 लाख व गुमला में 1.52 लाख महिलाओं को राशि मिल चुकी है। गिरिडीह में 4.56 लाख, जामताड़ा में 1.52 लाख व लातेहार में 1.29 लाख लाभुकों के खाते में पैसे गए हैं। चतरा में नौ

अक्तूबर को भुगतान किया गया। धनबाद में 3.46 लाख के करीब लाभुकों को 86.59 करोड़ रुपये दिए गए। पाकुड़, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ में भी राशि भेजी जा चुकी है। सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, जिन जिलों में अब तक भुगतान नहीं हुआ है, वहां जल्द ही राशि खातों में पहुंच जाएगी। विभाग दीवाली से पहले अक्तूबर की किस्त जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए दुर्गा पूजा के बाद सामाजिक सुरक्षा निदेशालय जिलों को दिशा-निर्देश भेजेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---