---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

मानगो स्वर्णरेखा तट का होगा सौंदर्याकरण

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो स्वर्णरेखा तट का होगा सौंदर्याकरण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में स्वर्णरखा नदी के तट के – सौंदर्याकरण की दिशा में पहल तेज हो गई है। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। विभाग से स्वीकृति – मिलने के बाद परियोजना का विस्तृत – प्राक्कलन (एस्टीमेट) और डीपीआर तैयार की जाएगी।

यह भी पढे : अब टीबी मरीजों के बैंक खाते में भेजा जाएगा पैसा

प्रस्तावित योजना के तहत स्वर्णरखा नदी किनारे आकर्षक वॉकवे, आधुनिक बेंच, फाउंटेन, लाइटिंग और बैठने की – सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा हरित क्षेत्र विकसित कर नदी तट को पर्यावरण के अनुकूल और लोगों

के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य मानगो को एक आधुनिक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है, जहां लोग सुबह-शाम सैर, व्यायाम और मनोरंजन का आनंद ले सकें। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही नदी किनारे की

अव्यवस्था को दूर कर क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी। नगर विकास विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना की लागत तय की जाएगी और निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। योजना के धरातल पर उतरने से मानगो को एक नया पहचान योग्य सार्वजनिक स्थल मिलेगा।

रिवरफ्रंट को मंजूरी मिलने के बाद रूपरेखा और लागत तैयार की जाएगी। इससे मानगो के सौंदर्गीकरण में चार चांद लगेगा। – सुधा गुप्ता, मानगो नगर निगम

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version