Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

साल 2024 की सबसे Hit फिल्में, जाने किन फिल्मों ने किया कमाल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
साल 2024 की सबसे Hit फिल्में
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : साल 2024 बॉलीवुड के लिए एक मिश्रित अनुभव वाला साबित हुआ। जहां कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। कई बड़ी फिल्में बिग बजट होने के बावजूद फ्लॉप हो गईं। चलिए जानते हैं साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्में कौन-कौन सी रही।

यह भी पढ़े : कौन है अल्लु अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

Stree 2 – साल 2024 हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के नाम रहा है। 2024 की सुपरहिट फिल्मों में से दो फिल्में हॉरर कॉमेडी जॉनर की रही। ‘स्त्री 2’  इस साल की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म बनकर उभरी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 605.8 और वर्ल्डवाइड करीब 840 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।  इस बार एक सिरकटे राक्षस ने डर और मनोरंजन का तड़का लगाया। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को इस फिल्म के लिए बहुत तारीफ भी मिली।

भूल भुलैया 3- दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ थी। इस फिल्म ने भी भारत में 328.33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं बात अगर ग्लोबल मार्केट की करें तो Bhool Bhulaiyaa 3 ने 417.51 करोड़ का बिजनेस किया था।

सिंघम अगेन- तीसरे नंबर पर हम बता रहे हैं रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ‘सिंघम अगेन’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म ने भारत में 268.35 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 389.64 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

शैतान- शैतान एक ऐसी फिल्म है जो आपको डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है। ये फिल्म एक परिवार के घर में एक अजनबी के आने से शुरू होती है। ये अजनबी परिवार की बेटी को अपने वश में कर लेता है और घर में एक अजीब सा माहौल पैदा हो जाता है।  अजय देवगन और आर माधवन की थ्रिलर मूवी शैतान ने दर्शकों को  बांध कर रखा। इसमे आर माधवन का एक नया रूप देखने को मिला।

मुँज्या- हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुँज्या भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। मुँज्या एक ऐसी फिल्म है जो आपको हँसाती भी है और डराती भी है। यह फिल्म महाराष्ट्र की एक लोककथा पर आधारित है, जिसमें मुँज्या नाम का एक लड़का अपनी प्रेमिका से शादी करने की ख्वाहिश में एक भूत बन जाता है। मुंज्या’ एक रीजनल फिल्म है  जिसने वर्ल्डवाइड 132.13 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को थिएटर के अलावा ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया। 

बैड न्यूज – विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ सस्पेंस फुल ड्रामा है, जिसे इंडियन ऑडियंस ने खूब चटकारे के साथ देखा। इस फिल्म ने भारत और ग्लोबल लेवल पर कुल 115.74 करोड़ का बिजनेस किया था।

किल – निखिल नागेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। यह फिल्म नए कलाकार राघव जुयाल और लक्ष्य को लेकर आई।

लापता लेडीज – किरण राव की लापता लेडीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी हाल में शादी हुई गांव की दो लड़कियों के बदल जाने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक से बढ़कर एक रोचक सीन देखने को मिले। इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 27.06 करोड़ रहा।

कल्कि 2898 एडी- साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने साल 2024 में खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म ने साल 2024 में जबरदस्त कमाई की है और बेस्ट फिल्म की सूची में अपनी जगह बनाई है। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator