सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘इश्क का फीवर’ अब मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में शाहिद और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढे : महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी का नया लुक हुआ वायरल
अरिजीत सिंह की आवाज़ में सजा ‘इश्क का फीवर’
फिल्म के इस नए गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। खास बात यह है कि हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा करने वाले अरिजीत का यह गाना फैंस के लिए बेहद खास बन गया है।
गाने का संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल गुलजार ने लिखे हैं। अरिजीत की आवाज़ में प्यार की गहराई और सादगी गाने को और भी खास बना देती है।
शाहिद–तृप्ति की केमिस्ट्री ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती
‘इश्क का फीवर’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। गाने के विजुअल्स रोमांस और इमोशन्स से भरपूर हैं, जो फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
एक यूजर ने लिखा, “अरिजीत प्लीज प्लेबैक सिंगिंग मत छोड़िए।”
वहीं दूसरे ने कहा, “अरिजीत मास्टरपीस हैं, उनकी आवाज़ नेक्स्ट लेवल है।”
कई फैंस का मानना है कि “अरिजीत को बॉलीवुड की जरूरत नहीं, बल्कि बॉलीवुड को अरिजीत की जरूरत है।”
अरिजीत सिंह के संन्यास पर क्या बोले थे सिंगर?
हाल ही में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि इतने वर्षों में श्रोताओं से मिले प्यार के लिए वह आभारी हैं और आगे प्लेबैक सिंगिंग में नया काम नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि पहले से किए गए कमिटमेंट्स को वह पूरा करेंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ओ रोमियो’?
फिल्म ‘ओ रोमियो’ मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।










