Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

AI समिट में बवाल करने वालों की हुई पहचान, बिहार के दो और यूपी का एक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
AI समिट में बवाल करने वालों की हुई पहचान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : शुक्रवार को भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया इस पर DCP देवेश कुमार महला ने बयान जारी किया है।

यह भी पढ़े : झारखंड विधानसभा में ₹6450 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन में कल कटौती प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

DCP महला ने कहा, ‘यह करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आए। इन्होने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।’

उन्होंने आगे कहा ‘हमने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।’ ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे। इनमें बिहार का रहने वाल और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव 35 वर्षीय कृ्ष्णा,  प्रदेश सचिव 33 वर्षीय कुंदन यादव हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

कांग्रेस के कृत्य की भर्त्सना करता हूं: राजनाथ

इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास है। मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं।’

इस तरह का प्रदर्शन बेहतर विकल्प नहीं: मनोज झा

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि देश में आक्रोश है। एक समिट में इस तरह का प्रदर्शन बेहतर विकल्प नहीं है। मेरा मानना है कि AI समिट इससे बेहतर हो सकता था।’

चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई पहचान

1.कृष्णा हरि (बिहार)

राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस

2.कुंदन यादव (बिहार)

बिहार राज्य सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस

3.अजय कुमार (यूपी)

उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस

4.नरसिम्हा यादव (तेलंगाना)

राष्ट्रीय समन्वयक, भारतीय युवा कांग्रेस

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator