राष्ट्रपति 28 को पुरी की नई ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी

By Riya Kumari

Published :

Follow
राष्ट्रपति 28 को पुरी की नई ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्तूबर को बादामपहाड़-पुरी नई एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगी। वहीं, 29 अक्तूबर को अमृत भारत रेलवे स्टेशन रायरंगपुर और बादामपहाड़ का उद्घाटन करेंगी। वह 28 अक्तूबर से दो दिनी दौरे पर मयूरभंज जिले में रहेंगी। रायरंगपुर स्टेशन राष्ट्रपति का गृह स्टेशन है।

यह भी पढ़े : ऑनलाइन परीक्षा में 75% अंक आने पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

बादामपहाड़-पुरी नई एक्सप्रेस शुरू होने से झारखंड के कोल्हान व ओडिशा के यात्रियों को भगवान जगन्नाथ की नगरी से आवागमन का नया साधन मिलेगा। पुरी से बादामपहाड़ के लिए ट्रेन रात 23.45 बजे रवाना होगी और टाटानगर होते दूसरे दिन 13.45 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी। बादामपहाड़ से पुरी के लिए शाम 4 बजे खुलेगी। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद बादामपहाड़ को यह तीसरी एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी।

इससे पूर्व शालीमार-बादामपहाड़ व राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस चल रही हैं। नई ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, मंचेश्वर, कटक, जाखपुरा, सुकिंदा रोड, हरिचंदनपुर, केंदूझर, नयागढ़, बांसपानी, देवझर, डांगुवापसी, झींकपानी, चाईबासा, राजखरसावां, सीनी, टाटानगर, आंवलाजोरी और रायरंगपुर में रुकेगी। P05

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version