राजनीति

निगम की सत्ता में आने से पहले दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने के लिए जो वादे किए थे वो पूरी तरह खोखले साबित हुए है -देवेन्द्र यादव

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) :  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल का अपने निगम पार्षदों को दिन रात जनता की सेवा करने का प्रोत्साहन कि दीपावली से पूर्व दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हर गली मौहल्ले में सफाई अभियान चलाकर परिपूर्ण सफाई की जाऐगी, 31 अक्टूबर तक दिल्ली की सभी सड़के बनाने के बयान की भांति दिल्लीवालों को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों की दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की विफलता किसी से छिपी नही है, निगम में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सत्ता की लड़ाई के अलावा कुछ नही हुआ है।

यह भी पढ़े : दिल्ली के लोग कांग्रेस एवं केजरीवाल को एक ही सिक्के के दो चेहरों के रूप में देखते है – दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार हो या दिल्ली नगर निगम, आम आदमी पार्टी सत्ता में होने के बावजूद काम न करने का बहाना उनकी 10 वर्ष पुरानी आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि निगम का काम सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त और व्यवस्थित करना होता है। लेकिन दिल्ली में पिछले 17 वर्षों से दिल्ली में सफाई व्यवस्था, प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक उपचार के मामले में दिल्ली पूरी तरह पिछड़ गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 11000 मीट्रिक टन से अधिक कचरा प्रतिदिन निकलता है और पहले भाजपा और अब आम आदमी पार्टी इसकी व्यवस्थित सफाई और निस्तारण में पूरी तरह नाकाम साबित हुई।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी का शहर को कचरा मुक्त करने का अभियान पूरी तरह जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला है। क्योंकि दिल्ली की सड़कों, नालों, नालियों, गलियों और नुक्कड़ां व मुख्य चौक पर जो गंदगी के ढ़ेर लगे है, उनको साफ करने की नियत अगर आप पार्टी के पार्षदों की होती तो शहर में इतनी बड़ी संख्या में कूड़े के ढेर नही होते, जिससे दिल्ली वालों का पूरी तरह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छता की बात अगर दिल्ली की मेयर और आम आदमी पार्टी न ही करें तो बेहतर होगा। निगम चुनाव में अरविन्द केजरीवाल ने दावा किया था कि भलस्वा, गाजीपुर, औखला में कूड़े के पहाड़ों का एक वर्ष में निस्तारण कर देंगे, परंतु आज 2 वर्ष हो गए परिस्थितियां और भी भयंकर हो गई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि सत्ता में होने के बावजूद आप पार्टी के जनप्रतिनिधि खुद कुछ नही करते और दिल्ली की जनता से पूर्ण सहयोग की उम्मीद करते है और अधिकारियों से भी पूरी जिम्मेदारी से काम करने की उम्मीद करते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी असफलता भ्रष्टाचार और क्षेत्र और नागरिकों की जगह अपना विकास पर ध्यान देने की प्राथमिकता है। दिल्ली में पिछले 2 वर्षों से भाजपा और आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती और सत्ता के संघर्ष की लड़ाई का हर्जाना दिल्ली की जनता भुगत रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की 70 विधानसभाओं और 250 वार्ड, यहां तक की नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली छावनी जैसे क्षेत्रों में कूड़े के अम्बार लगे है और आम आदमी पार्टी और भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधि अपने को असहाय प्रदर्शित करके सिर्फ प्रशासन और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में सब कुछ व्यस्थित करने की शुरुआत दिल्ली कांग्रेस ने कर दी है और दिल्ली की जनता से हमने सुझाव मांगे है कि सुव्यवस्थित दिल्ली के लिए क्या हो और क्या न हो, अपने सुझाव हमें सीधे और डिजीटल तरीके से दे सकते है। दिल्ली कांग्रेस दिल्ली को दिल्लीवालों की सोच के अनुसार चलाऐगी।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

41 mins ago
  • राजनीति

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट ; यह हो सकती है संभावित लिस्ट

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी…

52 mins ago
  • समाचार

अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'अर्पण' द्वारा प्रत्येक वर्षों की…

6 hours ago
  • समाचार

विधायक निधि और जिला परिषद निधि से निर्मित 10 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

सोशल संवाद / गोविंदपुर : गोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी की निधि से निर्मित हनुमान…

6 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर मेें रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्षों और टाटा…

6 hours ago
  • राजनीति

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में…

6 hours ago