सीजीएल पास सभी अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच करेगी एसआईटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
सीजीएल पास सभी अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच करेगी एसआईटी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  जेपीएससी केस में मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने पूछताछ में जेएसएससी सीजीएल में गड़बड़ी की बात स्वीकारी थी। इसके आधार पर सीआईडी की एसआईटी अब सीजीएल में सफल हो चुके सभी 1932 अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच करेगी। इन अभ्यर्थियों की कॉपी, ओएमआर और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच होगी, ताकि जो गलत तरीके से नौकरी में आए, उनपर कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढे : संशोधन एमएमडीआर कानून का हर स्तर पर करेंगे विरोध : CM हेमंत सोरेन

गौरतलब है कि अभय तिवारी ने स्वीकार किया था कि सीजीएल परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को लेकर वह बोकारो गया था। वहां प्रश्नोत्तर रटवाने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर सीआईडी ने गुरुवार को सीजीएल पास अभ्यर्थी और उनके कथित लाइजनर समेत 37 संदिग्धों से पूछताछ की।

विस्तारः एसआईटी जांच टीम में अब 17 सदस्य

सीजीएल परीक्षा जांच के लिए गठित एसआईटी को विस्तारित किया गया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा के आदेश पर इस एसआईटी में कई आईपीएस समेत 17 अफसर शामिल हो गए हैं। बता दें कि जगुआर आईजी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में बनी सीआईडी की एसआईटी जांच में जुटी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version