सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा): बोलानी टाउनशिप के शांतिनगर निवासी एवं जोड़ा प्रखंड मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष नवी अहमद सिद्दीकी के सुपुत्र मोहम्मद साकिब सिद्दीकी के विवाह के उपरांत बीते शुक्रवार को उनके आवासीय क्षेत्र में नववधू के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : आदित्यपुर में Netaji Subhash Medical College का उद्घाटन, Jharkhand को मिला नया मेडिकल एजुकेशन हब
इस अवसर पर आयोजित पार्टी में गणमान्य लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपती वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
आयोजित पार्टी में आमंत्रित सैकड़ों अतिथियों के लिए दर्जनों प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।










